1 जनवरी से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं आपका फोन तो शामिल नहीं- करें चेक

 1 जनवरी से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं आपका फोन तो शामिल नहीं- करें चेक



नया साल आने वाला है. नए साल के साथ कई पुरानी चीजें पीछे छूट जाएंगी. नया साल आते ही WhatsApp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है और इस बार भी कंपनी ने उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट जारी कर दी है जिनमें एक जनवरी से WhatsApp काम करना बंद कर देगा. iOS 9 और एंड्रॉयड 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम से नीचे वाले स्मार्टफोन्स पर WhatsApp काम नहीं करेगा.


कंपनी के मुताबिक WhatsApp के सारे फीचर्स यूज करने के लिए iPhone यूजर्स को iOS 9 या उससे ऊपर और एंड्रॉयड यूजर्स को 4.0.3 या उससे ऊपर का वर्जन यूज करना होगा. आपको बताते हैं कि एक जनवरी से WhatsApp किन-किन स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देगा.


iPhones के इन मॉडल्स में नहीं चलेगा WhatsApp
ऐपल के iPhone 4, iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5S, iPhone 6, और iPhone 6S को ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 9 से अपडेट करना होगा, अगर ऐसा नहीं किया तो इन स्मार्टफोन्स में WhatsApp नहीं चलेगा. हालांकि iPhone 6S, 6 Plus, और iPhone SE को iOS 14 से अपडेट किया जा सकता है.


इन Android फोन में भी बंद हो जाएगा WhatsApp
वहीं ऐसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन जो Android 4.0.3 पर नहीं काम करते हैं, उनमें भी WhatsApp नहीं चलेगा. इन स्मार्टफोन्स में HTC Desire, LG Optimus Black, Motorola Droid Razr, Samsung Galaxy S2 जैसे मॉडल्स को शामिल किया गया है. लेकिन कई यूजर्स ये जानते ही नहीं हैं कि उनका फोन किस ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. तो इसको पता करने का तरीका भी हम आपको बता रहे हैं.


iPhone  और Android यूजर्स ऐसे करें पता 
सबसे पहले सेटिंग में जाएं. इसके बाद General पर टैप करें. अब आप जैसे ही Information पर टैप करेंगे आपको ऑपरेटिंग सिस्टम की डिटेल्स मिल जाएगी. वहीं अगर आप Android यूजर्स हैं तो सबसे पहले Settings में जाएं. अब About Phone में जाकर फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में पता लगा सकते हैं.

Click Here To Join Bulletprofit

Comments

Popular posts from this blog

चीन की स्मार्ट फोन कंपनी ने भारत के इस राज्य में खोली अपनी पहली 5G लैब

Bigg Boss 15 Promo: करण कुंद्रा ने टॉस जीतने के लिए घरवालों से की हाथापाई, देखते ही देखते शुरू हो गए दंगल