नहीं रहे बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री(Entertainment Industry) से बेहद दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। टीवी इंडस्ट्री के लिए गुरुवार का दिन काला दिन(Black Day For TV Industry) साबित हुआ है। आज सुबह टीवी के चर्चित अभिनेता और बिग बॉस सीज़न 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) का निधन हो गया है।

खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ का निधन हार्ट अटैक(Heart Attack) की वजह से हुआ है। वह महज़ 40 साल के थे। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाइयां खाई थीं। लेकिन इसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। बाद में सिद्धार्थ को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां अस्पताल ने सिद्धार्थ के हार्ट अटैक से पुष्टि की है। बता दें, कि सिद्धार्थ की दो बड़ी बहने हैं। कुछ साल पहले सिद्धार्थ के पिता का निधन हो गया था।


सिद्धार्थ अपनी मां के बेहद करीब थे। वह अपनी मां की बात कभी नहीं टालते थे। लेकिन अब मां की आंखों में आंसू देकर उनका लाडला हमेशा के लिए जा चुका है।


मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ का पोस्टमार्टम चल रहा है। जिसके बाद ही सिद्धार्थ के निधन की सही वजह और वक्त की जानकारी मिल पाएगी।

बता दें, कि सिद्धार्थ का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। सिद्धार्थ के पिता अशोक शुक्ला सिविल इंजीनियर थे और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे। अपने मॉडलिंग डेज़ में ही सिद्धार्थ ने पिता को खो दिया था।


कॉलेज डेज़ में ही सिद्धार्थ को उनकी हैंडसम पर्सनैलिटी की वजह से मॉडलिएंग के ऑफर्स मिलने लगे थे। साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। 2004 में सिद्धार्थ ग्लैडरेग्स मैनहंट एंड मेगामॉडल कॉन्टेस्ट में रनरअप रहे थे।


इसके बाद तो सिद्धार्थ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था। मॉडलिंग वर्ल्ड में छाए सिद्धार्थ को पहला एक्टिंग ऑफर 2008 में मिला था। सिद्धार्थ ने 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से अपने करियर की शुरुआत की। ये सीरियल काफी पॉपुलर रहा था। सिद्धार्थ ने 'जाने पहचाने से...ये अजनबी', 'आहट', 'लव यू जिंदगी' और 'सीआईडी' जैसे सीरियल्स में भी काम किया।

लेकिन सिद्धार्थ की किस्मत पलटी थी साल 2012 में। जब उन्हें सीरियल 'बालिका वधू' में शिवराज शेखर का रोल प्ले करने का मौका मिला था। शिव के रोल ने सिद्धार्थ को जबरदस्त फेम दिया। दर्शक उनके दीवाने हो गए थे।

हांलाकि सिद्धार्थ कई कोन्ट्रोवर्सी में भी घिरे। सिद्धार्थ पर अक्सर अपनी मनमानी, लेट आने और को-स्टार्स के साथ बदतमिज़ी करने के इल्ज़ाम लगते रहे हैं।

'बालिका वधू' के बाद सिद्धार्थ फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां' में सपोर्टिंग रोल में भी दिखे। 'झलक दिखला जा' में सिद्धार्थ ने कंटेस्टेंट बनकर हिस्सा लिया तो 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' को उन्होने होस्ट भी किया।

2017 में सिद्धार्थ जैस्मिन भसीन और रश्मि देसाई के साथ सीरियल दिल से दिल तक में दिखे। रश्मि और सिद्धार्थ की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। लेकिन पर्दे के बीच रश्मि और सिद्धार्थ के झगड़ों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। जिसके बाद सिद्धार्थ को शो से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था।

2019 में सिद्धार्थ कि किस्मत ने एक बार फिर उनका साथ दिया। सिद्धार्थ नज़र आए बिग बॉस के 13वें सीजन में। इस शो ने सिद्धार्थ को पॉपुलैरिटी की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। सिड बिग बॉस के घर से विजेता बनकर बाहर निकले थे।


बीते कुछ सालों में सिद्धार्थ सोशल मीडिया संसेशन बन चुके थे। सिद्धार्थ को टीवी जगत का मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता था। शहनाज़ गिल के साथ तो उनकी जोड़ी जबरदस्त पॉपुलर हुई थी। लेकिन महज़ 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ दुनिया छोड़कर चले गए हैं। इस खबर पर यकीन कर पाना सभी के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

1 जनवरी से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं आपका फोन तो शामिल नहीं- करें चेक

चीन की स्मार्ट फोन कंपनी ने भारत के इस राज्य में खोली अपनी पहली 5G लैब

Bast Punjabi Ringtone | How Create Trending Status in Kinemaster editing | Tutorials 2020 Kinemaster